2022 से अभी तक हमने 35 से ज़्यादा देशों के लेखकों का अनुवाद किया है। हम अंग्रेजी से हिंदी अनुवादकों का एक समूह हैं। हमसे जुड़ने या हमारी अनुवाद सेवाओं का लाभ उठाने के लिए हमसे संपर्क करें: anuvadsamvad@gmail.com
जमाल मीर सादिक़ी|Jamal Mirsadeghi hindi translation

जमाल मीर सादिक़ी

1933 में जन्मे जमाल (हुसैन) मीरसादिक़ी ईरानी लेखक हैं। उनका जन्म तेहरान में हुआ था और उन्होंने तेहरान यूनिवर्सिटी के साहित्य और मानव विज्ञान फैकल्टी से फ़ारसी साहित्य में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। उन्होंने नेशनल ओल्ड डॉक्यमेंट सेंटर में सरकारी नियोक्ताओं और कर्मचारियों के लिए एक सहयोगी, शिक्षक, पुस्तकालय कर्मचारी और एग्जाम डिजाइनर के रूप में काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने क्रिएटिव राइटिंग लेक्चरर के रूप में भी विभिन्न नौकरियां कीं। उन्होंने दस उपन्यास, कई लघु कथाएं, एक काल्पनिक शब्दकोश लिखा है। साथ ही उन्होंने साहित्य और लघु कहानी पर कुछ शोध प्रकाशित किए हैं। उनके लेखन का अंग्रेजी, जर्मन, अर्मेनियाई, जॉर्जियाई, इतालवी, रूसी, रोमानियाई, हिब्रू, अरबी, हंगेरियन, उर्दू, हिंदी और चीनी भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। वह तेहरान में रहते हैं और रचनात्मक लेखन करते हैं।

Read More