2022 से अभी तक हमने 35 से ज़्यादा देशों के लेखकों का अनुवाद किया है। हम अंग्रेजी से हिंदी अनुवादकों का एक समूह हैं। हमसे जुड़ने या हमारी अनुवाद सेवाओं का लाभ उठाने के लिए हमसे संपर्क करें: anuvadsamvad@gmail.com
सागर|Sagar

सागर

सागर कारवां के स्‍टाफ राइटर हैं.

Read More  
हिन्दी हमसे क्या छिपाती है?|Hindi Humse Kya Chipati Hai

हिन्दी हमसे क्या छिपाती है?

यह लेख हम यहां इसलिए प्रकाशित कर रहे हैं क्योंकि यह उन सब बातों को उजागर करता है जिनके कारण हम यह वेबसाईट चला रहे हैं। हिन्दी भाषा का निर्माण और नियंत्रण भारी मात्रा में ब्राह्मणवादी ताकतों ने किया है। इस कारण हिन्दी ना आधुनिक हो पाई है और ना ही प्रगतिशील। यही बात इस लेख में भी लिखी गई है, कि कैसे हिन्दी के माध्यम से जागरूकता पैदा करना बेहद मुश्किल है। अंग्रेजी ऐसी चीजें दिखा पाती है जो हिन्दी हमसे छिपा कर रखती है, क्योंकि जो लोग हिन्दी को नियंत्रित करते हैं, जो उसके इतिहास, शब्दावली, साहित्य और पाठ्यक्रम को आकार देते हैं, वे अंग्रेजी का उस हद तक नियंत्रण नहीं कर सकते। हर भाषा तब ही अपना काम श्रेष्ठता से कर रही होती है जब वह दिमाग बंद नहीं करती बल्कि खोलती है। एक दिन हिन्दी भी उन सैकड़ों करोड़ों लोगों के दिमाग खोलने में सक्षम हो पाएगी जो उसको बोलते, उसमें सोचते और उसी में अपना जीवन काटते हैं। ऐसा सच करने के लिए हमें हिन्दी में लगातार ऐसे विचार पेश करने पड़ेंगे जिनसे लोगों के अंदर जागरूकता पैदा हो सके।   

October 15, 2022